Pakistan Mosque Blast Update: इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान कैसे हुआ हमला, पहले की गोलीबारी फिर खुद को उड़ाया, प्रत्याक्षदर्शियों ने क्या-क्या बताया?

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी समाचार द डॉन ने बताया कि इस विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 169 घायल हुए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में 69 मौतों का आंकड़ा बताया गया था। इस घटना के बाद तुरंत पुलिस और रेस्क्यू टीमे मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
राजधानी के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इस घटना के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी है। हालांकि अधिकारियों के द्वारा आशंका जाहिर की जा रही है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकवादियों ने धमाके के पहले गोलीबारी की।
गेट पर खुद को उड़ाया
जियो न्यूज ने अपने रिपोर्ट में बताया कि मस्जिद के मेन गेट के पास गार्ड ने आतंकी को रोकने की कोशिश को तो उसने गोलीबारी शुरु कर दी। घटनास्थाल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आतंकी नमाज पढ़ने वाली जगह की तरफ दौड़ा और खुद को उड़ा लिया। हमलावर ने खुद को खत्म करने के लिए इतने भारी विस्फोटक का उपयोग किया था कि आसपास स्थित घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हमलावर ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव पाकिस्तान के दौरे पर है। वह गुरुवार को पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़े -मानवाधिकार उल्लंघन पर बलूच आवाज नॉर्वे को सलाह,' पाकिस्तानी नेताओं की मेहमानवाजी न करें आप'
जिला प्रशासन ने जारी किए मौतों के आंकड़े
जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि इस धमाके में कम से कम 31 लोग मारे गए है और 169 अन्य घायल हुए है। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल इस घटना की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर एक विदेशी नागरिक था, जिसके संबंध 'फितना अल ख्वाराजी' से बताए गए है। इस शब्द का उपयोग तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए किया जाता है।
Created On :   6 Feb 2026 9:10 PM IST












