PM Modi and Trump Talk: PM मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं की बीच यह बातचीत मंगलवार को करीब 40 मिनट तक चली। इस दौरान दोनों के बीच में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने, द्विपक्षीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ट्रंप ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर उनको कॉल किया था।
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी के बीच इजरायल के विदेश मंत्री ने एस.जयशंकर से फोन पर की बात, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री ने बातचीत पर दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया। हमने अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।"
राजदूत के हाथ पीएम मोदी के लिए संदेश
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए संदेश भेजा है, जिसमें उनका कहना है कि भारत से अमेरिका बहुत प्रेम करता है। गोर ने आगे कहा, "हमारी बातचीत बहुत अच्छी और काम की रही। आगे क्या होने वाला है, इसके लिए जुड़े रहें।"
यह भी पढ़े -अमेरिका नहीं अब ईरान करेगा युद्ध की शुरुआत? होर्मुज पर पूरा कंट्रोल न मिलने पर इब्राहिम रेजाई ने दी चेतावनी
होर्मुज पर ट्रंप की चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से भारत के 8 से ज्यादा एलपीजी टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं। सीजफायर पर वार्ता फेल होने के बाद ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा था कि होर्मुज से गुजरने के लिए किसी भी टैंकर को ईरान को टोल नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए अमेरिकी सेना ने ईरानी पोर्ट पर घेराबंदी करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Created On :   14 April 2026 9:29 PM IST












