US Iran Peace Talk: अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता कराने में पाकिस्तान की नाकामी के बाद अब दूसरे दौर की बातचीत का इंतजार? मध्यस्थता के लिए इस देश की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच हुई पहले दौर की शांतिवार्ता किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में अब दूसरे दौर की वार्ता को लेकर शांतिवार्ता के सफल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए बेकरार है। उसने वार्ता के लिए अमेरिका को मैसेज भेजा है। जबकि, दूसरी ओर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में शांतिवार्ता में ईरान के साथ समझौते कुछ हद तक शर्तें मानी गई है। इन बयानों को देखते हुए ईरान-अमेरिका में जल्द बातचीत हो सकती है।
यह भी पढ़े -कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने नई सरकार को मार्गदर्शन देने का दिया भरोसा मंत्री लखेंद्र पासवान
शांतिवार्ता के लिए बेकरार ईरान - ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'वे समझौता करने के लिए काफी जल्दबाजी में हैं। हमें दूसरे तरफ से मैसेज मिला है। हमने नाकाबंदी की हुई है। ईरान कुछ भी व्यापार नहीं कर रहा है और हम ऐसे ही बनाए रखेंगे। अभी कोई लड़ाई नहीं हो रही है।'
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार न होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि वह राजी नहीं होंगे तो समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि अगर वे सहमत नहीं होते तो कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दे सकते। हम ऐसा होने नहीं देंगे।
उधर, जेंडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ईरान संग परमाणु मुद्दों पर वार्ता को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत में कुछ प्रगति दिखाई है यानी ये क्लीयर है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रक्रिया को एक बड़े और सफल समझौते के माध्यम से समाप्त करना चाहते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रक्रिया को लंबा खींचने का इरादा नहीं रखते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए ईरान को ही कदम आगे बढ़ाने होंगे।
यह भी पढ़े -डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार, नेहरू-गांधी परिवार ने किया था अपमानः नितिन नवीन
इस्लामाबाद या जिनेवा में होगी दूसरे दौर की वार्ता
अमेरिकी मीडिया सीएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन और ईरानी अधिकारियों के साथ संभावित दूसरी वन-टू-वन बातचीत को लेकर आतंरिक स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। यह मीटिंग वॉशिंगटन और तेहरान के बीच लागू सीजफायर के अगले सप्ताह समाप्त होने से पहले आयोजित होगी। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से संभावित तारीखों और जगहों पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि, शर्त यह है कि आने वाले दिनों में ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों के साथ चल रही बातचीत में उन्नति हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनवे या इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौरे की बैठक हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तुर्किए आगे आ सकता है।
वहीं, एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद या फिर जेनेवा में दूसरे दौर की बातचीत होने की संभावना जताई है। यह वार्ता 16 अप्रैल को हो सकती है। हालांकि, यह वार्ता किस देश में होगी? इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले इस्लामाबाद में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान अमेरिका ने ईरान से 20 सालों तक यूरेनियम संवर्धन बंद करने और अपने उच्च स्तर के संवर्धित भंडार को देश से हटाने की मांग रखी थी। वहीं, ईरान ने कम समय और नियंत्रित तरीके से उसे कम करने का प्रस्ताव दिया था। इस मुद्दे पर आपसी सहमति न बन पाने से दोनों दोशों के बीच समझौता नहीं हो पाया था। हालांकि अब खबरें है कि ईरान न्यूक्लियर संवर्धन पर कुछ झुकने के लिए तैयार हो गया है।
Created On :   14 April 2026 2:20 PM IST












