US-Iran Second Round of Talks: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता बहुत जल्द! चर्चा पर इस्लामाबाद के अधिकारियों ने क्या कहा?

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता बहुत जल्द! चर्चा पर इस्लामाबाद के अधिकारियों ने क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में अस्थायी सीजफायर के बाद भी तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका अदा करने की कोशिश में लगा हुआ है, जिसको लेकर बातचीत तेज हो गई।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मिडिल ईस्ट में अस्थायी सीजफायर के बाद भी तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका अदा करने की कोशिश में लगा हुआ है, जिसको लेकर बातचीत तेज हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद ने अमेरिका और ईरान के बीच शांति के लिए दूसरे दौर की मेजबानी का प्रस्ताव भेजा है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे ईरान के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है। जो अलग दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकती है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्रस्ताव पर दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी अधिकारियों ने मीडिया को बिना न छापने की शर्त पर कहा कि यह प्रस्ताव आने वाले दिनों में लागू हो सकता है, लेकिन शर्त है कि दोनों पक्ष किसी दूसरे स्थान की मांग न करें। उन्होंने आगे बताया कि पहले दौर की वार्ता भले ही किसी सकारात्मक पहलु तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन इसे एक सतत कूटनीतिक प्रक्रिया का भाग माना जा रहा है। यह एक बार पहल की बात नहीं है।

शांति स्थापित करने के लिए लगातार संपर्क

सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान मिडिल ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। इस दिशा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर खुद पहल कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच रुकी बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। आगे संभावना जताई है कि 21 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर से पहले यह दूसरे दौर की बातचीत हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Created On :   14 April 2026 10:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story