America-Iran Conflict: ट्रंप ने नया नक्शा शेयर करते हुए होर्मुज को बताया 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप'! ईरान और अमेरिका के बीच गहराया विवाद

ट्रंप ने नया नक्शा शेयर करते हुए होर्मुज को बताया स्ट्रेट ऑफ ट्रंप! ईरान और अमेरिका के बीच गहराया विवाद
ईरान और अमेरिका के बीच विवाद जारी है। इसी बीच ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए होर्मुज को स्ट्रेट ऑफ ट्रंप नाम दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अब भी युद्ध थमा नहीं है। इसी बीच 30 अप्रैल (गुरुवार) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की एक फोटो शेयर की है। उस पर उन्होंने बदलाव करते हुए 'स्ट्रेट ऑफ होर्मजु' का नाम हटाकर 'स्ट्रेट ऑफ ट्रंप' लिखा है। इसके बाद से ही विवाद और ज्यादा बढ़ गया है।

क्यों बढ़ा विवाद?

स्ट्रेट ऑफ होर्मजु पर्शियन खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। ये वैश्विक तेल व्यापार के लिए बहुत ही ज्यादा अहम है, क्योंकि दुनिया के कुल कच्चे तेल के शिपमेंट का बड़ा हिस्सा यहीं से होकर गुजरता है। भारत भी अपनी तेल की जरूरतों को इस ही रास्ते से लाता है। ऐसे में अगर ट्रंप इस पर कब्जा कर लेते हैं तो ये विवाद और ज्यादा तनाव बढ़ा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मजु पर ट्रंप की नाकाबंदी

वहीं, ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी की हुई है। ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ जारी की गई अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को शानदार रणनीति बताते हुए कहा है कि तेहरान को हार माननी पड़ेगी। जब तक वह अपनी परमाणु महत्वकांक्षाओं को नहीं छोड़ देता है, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता है। इसके बाद ट्रंप ने ये भी कहा है कि नाकाबंदी से उनको पता चला है कि उनकी नौसेना कितनी ज्यादा ताकतवर है। उन्होंने कहा है कि मैं आपको बता सकता हूं कोई भी हमारे साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। हमारे पास दुनिया सबसे शक्तिशाली सेना है।

ट्रंप का पोस्ट

ट्रंप ने पोस्ट करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर अपना नाम लिखा है। वहीं, एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मजु को फिर से खोलने वाले ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Created On :   30 April 2026 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story