Iran-America Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने रखी शर्त, प्रस्ताव स्वीकार करने के मूड में नहीं अमेरिका, क्या चाहते हैं ट्रंप?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में हालात थोड़े शांत करने की कोशिशें चल रही हैं लेकिन मामला अभी भी उलझा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दौर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की बातें हो रही हैं। इसी बीच ईरान ने एक नया प्रस्ताव दिया है जिससे वॉशिंगटन में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि, प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात तो है लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी हैं। वहीं, अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के मूड में नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़े -अपने से 8 साल छोटे हिंदू कलाकार से प्यार कर बनीं जोहरा सहगल, समाज की बंदिशों को तोड़कर लिखी अनोखी प्रेम कहानी
ईरान का प्रस्ताव क्या है?
जानकारी के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटा दे तो वह होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोल देगा। इससे तेल और व्यापार आसानी से हो सकेगा। लेकिन ईरान चाहता है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर अभी बात न हो।
यह भी पढ़े -लेबनान सरकार को हिज्बुल्लाह के नए चीफ शेख नईम कासिम ने दी चेतावनी, अमेरिका और इजरायल के साथ समझौते पर क्या कहा?
अमेरिका क्यों नहीं मान रहा?
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका का साफ कहना है कि असली मुद्दा ईरान का परमाणु प्रोग्राम है। जब तक इस पर चर्चा और समाधान नहीं होगा तब तक समझौता अधूरा रहेगा। इसलिए अमेरिका इस प्रस्ताव को जोखिम भरा मान रहा है।
परमाणु मुद्दे पर अटका मामला
दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन रही। अमेरिका चाहता है कि ईरान लंबे समय तक इसे रोके जबकि ईरान इसके लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से मामला फंसा हुआ है।
Created On :   28 April 2026 1:30 PM IST













