US-Iran Tensions: 'वाशिंगटन के पास इस जंग से बाहर निकलने का कोई...' जर्मनी ने अमेरिका को दिखाया आईनी!

वाशिंगटन के पास इस जंग से बाहर निकलने का कोई... जर्मनी ने अमेरिका को दिखाया आईनी!
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर तनाव जारी है। इसके साथ ही सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्जुम स्ट्रेट में हमले जारी है। इन सबके बीच जर्मनी का बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर तनाव जारी है। इसके साथ ही सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्जुम स्ट्रेट में हमले जारी है। इन सबके बीच जर्मनी का बयान सामने आया है। वहां के चांसलर फ्रेजरिक मर्ज ने सोमवार इस तनाव पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। उन्होंने यह भी कहा, "अमेरिका ईरान द्वारा अपमानित हो रहा है। विशेषकर IRGC पूरे अमेरिका को अपमानित कर रहा है।"

अमेरिका की रणनीति की खोली पोल?

चांसलर ने मार्सबर्ग में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "वाशिंगटन के पास इस जंग से बाहर निकलने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है क्योंकि तेहरान को बढ़त हासिल हो रही है। इस तरह के जंगों में समस्या हमेशा यही होती है कि आपको न सिर्फ अंदर जाना होता है, बल्कि बाहर भी निकलना पड़ता है। हमने अफगानिस्तान में 20 सालों तक इसे बहुत दर्दनाक तरीके से देखा। हमने इसे इराक में भी देखा।"

युद्ध खत्म करने का किया आग्रह

फ्रेडरिक मर्ज ने आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस युद्ध समाप्त करने पर जोर दिया और जर्मनी की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के बात कही। उन्होंने ईरान और अमेरिका के मौजूदा हालातों पर कहा, "फिलहाल स्थिति काफी पेचीदा है और इससे हमें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ईरान के खिलाफ इस युद्ध का हमारे आर्थिक उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है। हम होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा में मदद करने के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले मशीन तैनात करने के लिए तैयार है।"

अमेरिका को ईरान ने भेजा नया प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा है। इसका मकसद बातचीत में आ रही रूकावटों को समाप्त करना है। इसके साथ ही तेहरान के भीतर न्यूक्लियर रियायतों के दायरे को लेकर चल रही अटकलों को साइड लाइन करना है। बताया गया है कि होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी हट जाती है तो हमले पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे।

Created On :   27 April 2026 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story