Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान ने अमेरिका पहुंचाया नया प्रस्ताव, क्या ट्रंप ने इसे कर लिया स्वीकार? मिले ये संकेत

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच होर्मुज खोलने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेहरान ने इसे खोलने के लिए वॉशिंगटन को नया प्रस्ताव भेजा है। उसने प्रस्ताव में कहा कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए तैयार है, लेकिन इसके बदले अमेरिका द्वारा लगाई गई आर्थिक पाबंदियों को हटानी पड़ेगी। यह प्रस्ताव ईरान ने पाकिस्तान के जरिए वॉशिंगटन तक पहुंचाया है। इस लेकर संकेत मिले हैं कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे अनुमित देने के मूड में नहीं है।
प्रस्ताव पर अधिकारियों ने क्या कहा?
तेहरान के इस प्रस्ताव को लेकर दो क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने एक प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा है। जिसमें ईरान ने बताया कि अगर अमेरिका अपनी आर्थिक नाकेबंदी को हटा ले और युद्ध समाप्त करे तो ईरान होर्मुज की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही के लिए खोल देगा।
लेकिन इस प्रस्ताव में ईरान के एक और शर्त भी रखी है। इस पर कहना है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता अभी नहीं होगी, इसे बात में कभी भी किया जा सकता है। यानी तेहरान का सीधा कहना है कि पहले नाकेबंदी हटाओ, तो रास्ता खोल देते हैं। इसके बाद परमाणु के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।
यह भी पढ़े -ईरान के विदेश मंत्री अराघची पहुंचे रूस, द्विपक्षीय संबंधों के साथ होर्मुज संकट पर पुतिन के साथ करेंगे चर्चा
ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान की तरफ से एक बहुत बेहतर प्रस्ताव मिला है। लेकिन इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी सबसे बड़ी शर्त ही यही है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए। ट्रंप इस प्रस्ताव को मानने के मूड में इसलिए नहीं है कि उनका मुद्दा तो परमाणु हथियार है, जिसमें ईरान ने बाद की बातचीत में शामिल करने को कहा है।
होर्मुज बंद होने का असर
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से इसका असर दुनियाभर के ऊर्जा पर देखने को मिल रहा है। जब युद्ध की शुरुआत हुई थी तो तेल की कीमत लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन अब यह बढ़कर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। यानी करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इसके बढ़ने से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। जिससे बाकी चीजों पर असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।
Created On :   28 April 2026 12:22 AM IST













