रक्षा मंत्री का विदेश दौरा: किर्गिस्तान पहुंचे राजनाथ सिंह SCO बैठक में हुए शामिल, पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। आज मंगलवार को भारतीय रक्षा मंत्री ने बिश्केक के विजय चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की, यह स्मारक नाजी जर्मनी पर विजय को समर्पित एक स्मारक है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की मीटिंग के दौरान बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ बाइलेटरल मीटिंग की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में कहा कुछ दिन पहले 22 अप्रैल को हमने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस घटना ने न सिर्फ़ एक इलाके को बल्कि पूरी इंसानियत को हिलाकर रख दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमने अपना पक्का इरादा दिखाया कि आतंकवाद के सेंटर अब सही सज़ा से बच नहीं सकते।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की मीटिंग के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से बातचीत करके खुशी हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा बिश्केक में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।
Created On :   28 April 2026 2:16 PM IST












