स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से इस देश की बम्पर कमाई?: व्यापारिक जहाज निकालने के लिए हुई नीलामी, इतने मिलियन डॉलर की एक्स्ट्रा चुकानी होगी रकम

व्यापारिक जहाज निकालने के लिए हुई नीलामी, इतने मिलियन डॉलर की एक्स्ट्रा चुकानी होगी रकम
अमेरिका और ईरान तनाव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया है। इस वजह से तेल कंपनियों को एक जहाज को निकलने के लिए 4 मिलियन डॉलर की रकम चुकानी पड़ रही है।

डिजिटल डेस्क, पनामा सिटी। ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच एक देश की बम्पर कमाई की खबर मिली है। यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकार है। इतना ही नहीं दुनियाभर के देशों के लिए सबसे महत्वपूर्व जलमार्ग होर्मुज स्ट्रेट में संकट गहराया हुआ है। इसे एक तरफ अमेरिका ने नाकेबंदी कर रखी है तो वहीं दूसरी ओर से ईरान ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इस वजह से यहां से व्यापारिक जहाजों को निकलने में काफी परेशानी आ रही है। इन सबके बीच एक छोटा देश की अच्छी कमाई हो रही है। यहां से जहाजों के निकलने की लिए बोल लग रही है।

इतने करोड़ रुपये तक पहुंची नीलामी

गौरतलब है कि युद्ध की वजह से होर्मुज ब्लॉक है। इसके चलते तेल और गैस के जहाजों को दूसरा रास्ता लेना पड़ रहा है। दूसरे रास्ते का नाम पनामा देश का पमाना कैनाल बताया जा रहा है। लेकिन इस रास्ते से भी जहाजों को निकलने में आसानी नहीं हो रही है, बल्कि इसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। खबर मिली है कि इस रास्ते से निकलने के लिए नीलामी की जारी है, जो करीब 4 मिलियन डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 37 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

जहाजों को चुकाना पड़ रहा एक्स्ट्रा खर्च

मौजूदा समय में कंपनियों को एक जहाज को निकलने के लिए 4 मिलियन डॉलर की रकम चुकानी पड़ रही है। इस वजह से प्रायॉरिटी एक्सेस के नाम पर तगड़ी रकम वसूली जा रही है। पहले, फस्ट-ट्रैक स्लॉट पर ढाई से तीन लाख डॉलर का एक्स्ट्रा खर्च उठाना पड़ रहा है।

बताते चलें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनियाभर का करीब 20 प्रतिशत तेल आयात होता है। भारत में यहां से तेल सीधे गुजरात पोर्ट पर पहुंचता है। इसके बाद यहां से इसे अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता है।

Created On :   27 April 2026 11:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story