Iran-America Tension: अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव भेजने के लिए ईरान ने मांगा समय, क्या जल्द नहीं सुधरेंगे हालात?

अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव भेजने के लिए ईरान ने मांगा समय, क्या जल्द नहीं सुधरेंगे हालात?
ईरान-अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान ने नया प्रस्ताव देने से पहले समय मांगा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेस्ट एशिया में हालात ऊपर से शांत दिख रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच शांति की बात चल रही है पर मामला अभी साफ नहीं हुआ है। ईरान ने नया प्रस्ताव देने से पहले थोड़ा और समय मांगा है क्योंकि अंतिम फैसला उसके बड़े नेता से होना है। इसी वजह से बातचीत की रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिर भी दोनों पक्ष पूरी तरह पीछे नहीं हटे हैं और बातचीत जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कोई रास्ता निकल सकता है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं है।

ईरान ने मांगा और समय

जानकारी के मुताबिक, ईरान अभी अपना नया प्रस्ताव तैयार कर रहा है। वह जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता। देश के अंदर बैठकों का दौर चल रहा है। बड़े नेताओं से सलाह ली जा रही है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ही प्रस्ताव सामने आएगा। इसलिए देरी हो रही है।

बातचीत जारी

बतायता जा रहा है कि ईरान के विदेश मंत्री लगातार मीटिंग कर रहे हैं। कोशिश है कि ऐसा प्लान बने जो दोनों पक्षों को थोड़ा-बहुत मंजूर हो सके। पहले वाला प्रस्ताव अमेरिका ने ठुकरा दिया था। अब ईरान नया और थोड़ा बदला हुआ प्लान बना रहा है ताकि बात आगे बढ़ सके।

जमीन पर अब भी तनाव

हालांकि, युद्धविराम की बात है लेकिन भरोसा अभी नहीं बना है। ईरान की सेना सतर्क है और तैयारी जारी रखे हुए है। वहीं, अमेरिका भी सीधी लड़ाई से बचते हुए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, खासकर आर्थिक तरीके से।

Created On :   29 April 2026 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story