ईरान-अमेरिका तनाव: तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत सिर्फ ओमान में होगी-ईरानी विदेश मंत्रालय

तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत सिर्फ ओमान में होगी-ईरानी विदेश मंत्रालय
ईरान की शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी बीते दिन मंगलवार को ओमान के मस्कट पहुंचे। वहां उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से कई मुद्दों पर चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत सिर्फ ओमान में ही होगी, ईरानी विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान देते हुए उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दोनों देशों के बीच ओमान के अतिरिक्त किसी अन्य जगह पर बातचीत होने की चर्चाएं तेजी से चल रही है।

अमेरिका- ईरान के बीच परमाणु समझौते पर हो रही बातचीत से पहले इजराइल ने ईरान को धमकी दी। कि वह अमेरिका के बिना भी ईरान के खिलाफ कदम उठा सकता है। जबकि ईरान का साफ कहना है कि वह अपने मिसाइल समझौते को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगा।

आपको बता दें ईरान की शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी बीते दिन मंगलवार को ओमान के मस्कट पहुंचे। वहां उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से कई मुद्दों पर चर्चा की।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने एक प्रेस वार्ता में दोनों देशों के बीच वार्ता करने में मदद करने वाले देशों का आभार जताया। बाकेई का कहना है कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची निरंतर क्षेत्रीय देशों के विदेश मंत्रियों और उन अन्य देशों के संपर्क में रहे हैं, जो क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं।बाकेई ने कहा ओमान के अलावा कहीं और बातचीत करने की कोई प्लानिंग नहीं है, ना ही रहीं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्रालय ने ये स्पष्ट कर दिया कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच बातचीत सिर्फ ओमान के मस्कट शहर में ही होगी।

Created On :   11 Feb 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story