Trump Tariffs: ट्रंप बोले स्विट्जरलैंड के नेता के बात करने का तरीका नहीं आया पसंद, बढ़ा दिया टैरिफ, अब कुल 30 फीसदी लगेगा शुल्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा स्विट्जरलैंड पर पहले 30 प्रतिशत टैरिफ लगता था लेकिन अब उसे बढ़ा कर 39 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने खुलकर इसकी वजह भी बताई है। ट्रंप ने कहा कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) में ट्रंप ने स्विट्जरलैंड की एक नेता से बात की। मुझे उनके बात करने का तरीका पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा स्विट्जरलैंड की महिला नेता ने कहा कि हमारा देश छोटा है इसलिए टैरिफ को न लगाने की मांग कर रही थीं।
42 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा- स्विस नेता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड की राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद कैरिन कैलर सटर से हुई वार्ता के बारे में बताया। ट्रंप ने कहा स्विस नेता ने बताचीत में कहा कि छोटा देश होने के बाद अमेरिका के साथ उसका 42 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने स्विट्जरलैंड पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाया था, जो काफी कम था। इसके बाद मुझे फोन आया जो मुझे लगा कि स्विट्जरलैंड की पीएम का था। और वह बहुत आक्रामक लेकिन अच्छे से बात कर रहीं थीं। वह बहुत आक्रामक थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि सर हम छोटे से देश हैं। हम ऐसा नहीं कर पाएंगे। हम ऐसा नहीं कर सकते। वह फोन रखने को तैयार ही नहीं थीं।'
ट्रंप ने कितना प्रतिशत शुल्क किया
उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं, हम ( स्विस नेता) एक छोटा देश हैं। बार-बार एक ही बात वह कर रही थी। वह फोन रखने के लिए तैयार नहीं थी और शुल्क 30 प्रतिशत था। और जिस तरह से उन्होंने मुझसे बात की मुझे अच्छा नहीं लगा। ऐसे में उन्हें रियायत देने के बजाए, मैंने उसे बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया था।' उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड अपना सामन अमेरिका को निर्यात कर रहा था वह किसी सामान पर शुल्क नहीं दे रहा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने दावोस विश्व आर्थिक मंच में शायद स्विट्जरलैंड की नेता से बात की थी। ट्रंप ने आगे कहा, मुझे लगता है पीएम थीं। मुझे नहीं पता राष्ट्रपति या पीएम किसका कॉल आया था। एक महिला बोल रही थीं। वह एक ही बात बार-बार दोहरा रही थीं। वह कह रही थीं, नहीं, नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते। 30 प्रतिशत टैरिफ। हम बहुत छोटे देश हैं। लेकिन मैंने कहा कि आप भले ही छोटे हैं,लेकिन डेफिसिट बड़ा है।आपको बता दें, स्विट्जरलैंड में सरकार की अगुवाई फेडरल काउंसिल चलाती है, इसमें 7 सदस्य होते हैं। यहां पीएम या राष्ट्रपति नहीं होते हैं।
भारत के साथ व्यापार समझौता हो गया- ट्रंप
भारत के साथ हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्यापारिक समझौता किया है। जिसके चलते उन्होंने इंडिया पर लगे कुल 50 प्रतिशत शुल्क को घटाकर अब 18 प्रतिशत कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पिछले सोमवार को घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया है।
Created On :   11 Feb 2026 6:06 PM IST












