अहमदाबाद प्लेन क्रैश: तीन घंटे हवा में रहने के बाद मुंबई में लंदन जा रहा AI विमान की लैंडिंग, थाइलैंड में भी बम से उड़ाने की धमकी वाले एयर इंडिया विमान की कराई इमरजेंसी लैंडिंग

- विमान में बम होने की मिली थी धमकी
- आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी
- AI-379 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर विमान की धमकी मिलने के कारण आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी। एअर इंडिया की ये फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रहा था। प्लेन को आज शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे विमान उड़ान प्रबंधक को बम की धमकी मिली, उन्होंने तुरंत आनन फानन में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट AI-379 की सुरक्षापूर्ण तरीके से लैंड हो गई है। बताया जा रहा है कि विमान में 156 यात्री सवार थे।
फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटराडार 24 के मुताबिक , फ्लाइट ने शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे (0230 GMT) दिल्ली के लिए फुकेट हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वापस फुकेट आ पहुंचा।
इमरजेंसी लैंडिंग का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी विमान को बम की धमकी मिलने के चलते आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ती है। दूसरी तरफ आज ही के दिन एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे के समय तक हवा में लटकाकर रखा, तीन घंटे में हवा में ही प्लेन घूमता रहा, बाद में इसकी भी लैंडिंग मुंबई में कराई गई।
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया का ये विमान लंदन जा रहा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई में फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।
Created On :   13 Jun 2025 1:32 PM IST