US Firing: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी, सामने आई दिल दहला देने वाली वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाशिंगटन में एक बड़े होटल में अचानक हुई फायरिंग जैसी घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (White House Correspondents’ Dinner) चल रहा था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। अचानक तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग डर गए। कुछ लोगों ने इसे गोली चलने जैसी आवाज बताया। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसी घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर लोगों में डर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली से लेकर डिनर टेबल तक, जानिए कब-कब हुई ट्रंप पर फायरिंग
अचानक आवाज से मचा हड़कंप
कार्यक्रम के दौरान अचानक 4 से 6 तेज आवाजें सुनाई दीं। वीडियो में देखा जा सककता है कि हॉल में मौजूद लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग टेबल के नीचे छिप गए। माहौल पूरी तरह तनाव भरा हो गया।
सुरक्षा टीम ने तुरंत संभाला हालात
आवाज सुनते ही सुरक्षा टीम तुरंत एक्टिव मोड में आ गई। राष्ट्रपति ट्रंप को झुकाकर सुरक्षित जगह ले जाया गया। बाकी नेताओं और मेहमानों को भी जमीन पर लेटने और शांत रहने के लिए कहा गया फिर उन्हें बाहर निकाला गया।
जांच जारी, कारण अभी साफ नहीं
घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि आवाज क्यों हुई और मकसद क्या था। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Created On :   26 April 2026 12:25 PM IST













