Eid Wishes 2026: ईद के मौके पर घर से हैं दूर तो अपनों को ऐसे करें सोशल मीडिया पर विश, यहां देखें खास मैसेजेस

ईद के मौके पर घर से हैं दूर तो अपनों को ऐसे करें सोशल मीडिया पर विश, यहां देखें खास मैसेजेस
अपनों को खास तरह से विश करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ मैसेजेस लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप उनको मुबारकबाद देंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का खास त्योहार आ गया है। ईद-उल-फितर का ये खास त्योहार जिसको मीठी ईद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का बहुत ही खुशी का त्योहार होता है। ये रमजान के पाक महीने के खत्म होने और इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। मुस्लिम पूरे महीने रोजा रखते हैं और ईद के खास दिन पर इनका रोजे सफलतापूर्वक पूरे होते हैं। ये अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम किसी खास मौके पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ नहीं रह पाते। काम, पढ़ाई या किसी और वजह से हमें घर से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में दिल तो चाहता है कि हम अपने लोगों के पास रहें, लेकिन दूरी आड़े आ जाती है। अगर आप भी इस समय अपने घर से दूर हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के समय में एक छोटा सा मैसेज भी आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। सही शब्दों में भेजा गया संदेश यह बता सकता है कि वे आपके लिए कितने खास हैं। इसलिए ही आज हम आपके लिए कुछ खास मैसेजेस लेकर आए हैं।

इन मैसेजेस को भेजें अपनों को

1. जन्नत से नजराना भेजा है,

खुशियों का खजाना भेजा है,

कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है,

मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है

आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।

2. आगाज ईद है अंजाम ईद है,

सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,

जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए

अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है

ईद मुबारक

3. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी,

हर दिल में खुशियों की सेहरी।

दुआ है रब से बस इतनी हमारी,

आपकी हर ईद हो सबसे सुनहरी

ईद मुबारक।

4. ईद का चांद मुस्कुरा रहा है,

हर घर में उजाला छा रहा है।

आपके दामन में भी खुशियां ही खुशियां हों,

रब से यही दिल दुआ कर रहा है।

ईद मुबारक

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   20 March 2026 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story