हेल्थ टिप्स: गर्मी आते ही छाने लगती है सुस्ती? तो जानें कैसे रखा जाए खुद को स्वस्थ और एक्टिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस बार फरवरी से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया था। हालांकि, इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिला है लेकिन गर्मी का सीजन तो शुरू हो ही चुका है। ऐसे में लोगों में सुस्ती भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। गर्मियों में लोग अक्सर ज्यादा थकान महसूस करने लगते हैं। आपने भी अगर ध्यान दिया हो तो इस सीजन में अक्सर सुस्ती बढ़ जाती है। काम ना करने के बावजूद थकान महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मौसम कपड़ों और रूटीन के साथ-साथ हमारे शरीर में भी बदलाव लाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम बदलने पर शरीर इतना क्यों थक जाता है। साथ ही कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिससे शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े -गर्मियों के मौसम स्किन हो जाती है बेजान? तो सिर्फ इन तीन स्टेप्स के स्किनकेयर रूटीन चेहरा करेगा ग्लो
क्यों थक जाता है शरीर?
गर्मी में बाहर का तापमान बढ़ने लगता है। जब तापमान बढ़ता है तो शरीर को सामान्य बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। शरीर की इस कूलिंग प्रोसेस को थर्मोरेगुलेशन भी कहा जाता है। इस प्रोसेस को करने में हमारी काफी एनर्जी खर्च होती है और हमें सुस्ती महसूस होती है। साथ ही गर्मी में पसीना भी ज्यादा आता है और पानी की कमी से भी दिन भर थका हुआ महसूस हो सकता है।
ऐसे रखें अपने आपको एनर्जेटिक
अगर आपको एनर्जेटिक रहना है और चाहते हैं कि आप मौसम की मार से अपने आपको बचाए रखें तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। अगर आपको सुस्ती महसूस होती है तो आप अपने आपको हाइड्रेट रखें और एक नियमित स्लीप रूटीन को जरूर फॉलो करें। साथ ही हैवी खाना मत खाएं, इसकी जगह आप बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी खाने पर फोकस करें। इसके अलावा, दोपहर की चिलचिलाती धूप में भी बाहर जाने से बचें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   21 March 2026 7:30 PM IST











