मेंटल हेल्थ टिप्स: अगर आपको भी है ज्यादा स्ट्रेस लेने की आदत, तो अभी ही इन टिप्स को अपनाकर करें अपना दिमाग शांत

अगर आपको भी है ज्यादा स्ट्रेस लेने की आदत, तो अभी ही इन टिप्स को अपनाकर करें अपना दिमाग शांत
आजकल के जीवन में अधिकांश लोग किसी ना किसी तरह के स्ट्रेस से जूझ ही रहे हैं। अगर आपको अपने जीवन में शांति चाहिए तो आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल अधिकांश लोग छोटी से छोटी बात में टेंशन लेने लग जाते हैं। इसमें घर, ऑफिस, पर्सनल लाइफ की दिक्कतें जैसी कई परेशानियां शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको अपनी टेंशन कम करनी है और आपको मेंटली फिट होना है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप आराम से अपनी मेंटल हेल्थ को मजबूत कर सकते हैं।

स्ट्रेस कम करने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

सुबह की अच्छी शुरुआत करो

कोशिश करो कि सुबह 6–7 बजे तक उठ जाओ। उठते ही 10 मिनट शांति से बैठकर गहरी सांस लो या ध्यान करो। गुनगुना पानी पियो। नहा-धोकर भगवान का नाम लो या कोई मंत्र पढ़ लो। इससे मन शांत रहता है और दिन अच्छा जाता है।

थोड़ा चलो-फिरो

सुबह वॉक, हल्की रनिंग या साइकिलिंग की आदत डालो। इससे दिमाग फ्रेश होता है और शरीर में एनर्जी आती है। मूड भी अच्छा रहता है।

अच्छा नाश्ता करो

सुबह का खाना हल्का लेकिन हेल्दी होना चाहिए। ओट्स, अंडा, ऑमलेट, फल या स्मूदी जैसे ऑप्शन चुन सकते हो। पेट अच्छा रहेगा तो मन भी ठीक रहेगा।

अपने लिए समय निकालो (Me Time)

दिनभर की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लो। कम से कम आधा घंटा सिर्फ अपने लिए रखो। इस समय में किताब पढ़ सकते हो, गाना सुन सकते हो या कुछ ऐसा करो जो आपको सच में अच्छा लगे।

मोबाइल कम चलाओ

बहुत ज्यादा सोशल मीडिया देखने से भी टेंशन बढ़ती है। दूसरों की लाइफ देखकर हम अपनी जिंदगी से खुश नहीं रहते। इसलिए स्क्रीन टाइम थोड़ा कम कर दो।

वर्कआउट करो

जिम जाना जरूरी नहीं, घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हो। लड़कियां डांस या जुम्बा कर सकती हैं। शरीर एक्टिव रहेगा तो स्ट्रेस भी कम होगा।

पूरी नींद लो

रोज 7–8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। देर रात तक मोबाइल चलाने से बचो। अच्छी नींद से दिमाग शांत रहता है और अगले दिन काम करने का मन भी करता है।

यह भी पढ़े -परीक्षा पे चर्चा पीएम मोदी ने दिए कई अहम टिप्स, कहा- तमिलनाडु के छात्रों की ऊर्जा और जिज्ञासा प्रभावित करने वाली

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Feb 2026 11:20 PM IST

Tags

Next Story