नवरात्रि 2026: नवरात्रि में रखना चाहती हैं व्रत? लेकिन हैं गर्भवति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

नवरात्रि में रखना चाहती हैं व्रत? लेकिन हैं गर्भवति, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
अगर आप गर्भवती हैं लेकिन फिर भी नवरात्रि का व्रत रखना चाहती हैं तो आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो व्रत रखने से पहले थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। प्रेग्नेंसी में शरीर को ज्यादा पोषण और ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में लंबे समय तक भूखे रहना या सही खाना न लेना मां और बच्चे दोनों के लिए ठीक नहीं होता। हालांकि, डॉक्टर की सलाह लेकर सही तरीके से व्रत रखा जाए तो परेशानी से बचा जा सकता है। ऐसे में चलिए कुछ बातों के बारे में जानते हैं जिनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

डॉक्टर से सलाह लें

व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर बात करें। आपकी हेल्थ, ब्लड प्रेशर और बच्चे की स्थिति देखकर डॉक्टर सही सलाह देंगे। अगर कोई रिस्क है, तो वे मना भी कर सकते हैं।

लंबे समय तक भूखे न रहें

व्रत के दौरान हर 2-3 घंटे में कुछ हल्का खाएं, जैसे फल, दूध या ड्राई फ्रूट्स। खाली पेट रहने से चक्कर या कमजोरी हो सकती है।

पानी की कमी न होने दें

दिन भर में पर्याप्त पानी पीते रहें। इसके साथ नारियल पानी, छाछ या जूस भी ले सकती हैं। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

संतुलित फलाहार लें

सिर्फ तली-भुनी चीजों पर निर्भर न रहें। केला, सेब, दही, मखाना या साबूदाना जैसी चीजें खाएं, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिलते रहें।

ज्यादा थकान से बचें

प्रेग्नेंसी में आराम बहुत जरूरी है। भारी काम न करें और बीच-बीच में आराम लेते रहें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 March 2026 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story