नई पीढ़ी, नई सोच: Gen Z में ऐसा क्या है खास? 5 आदतें जो बनाती हैं इसे सबसे अलग, आप भी कहेंगे वाह!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया पर Gen Z चाए हुए हैं। कोई उन्हें सेल्फ कॉन्फिडेंस से भरी जनरेशन बताता है, तो कोई उनकी सोच को सबसे अलग मानता है। Gen Z का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह पीढ़ी सवाल पूछने से लेकर मीम्स के जरिए अपनी बात रखने में आगे रहती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Gen Z को मिलेनियल्स से अलग क्या बनाता है? एक कंटेंट क्रिएटर ने ऐसी 5 खूबियों के बारे में बताया है, जिनकी वजह से आज के युवाओं के सोचने और काम करने के तरीके को अलग माना जाता है।
यह भी पढ़े -नवरात्रि में महासप्तमी के दिन पहने ग्रे रंग, इन एक्ट्रेस का लुक करें रीक्रीएट, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और सुंदर
1. हर बात पर सवाल पूछना पसंद करती है
कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक, Gen Z की सबसे खास आदतों में से एक है हर बात की वजह जानने के लिए आगे रहना। यह पीढ़ी बिना सोचे-समझे किसी बात को मानने के बजाय उसके पीछे का कारण समझना पसंद करती है। चाहे ऑफिस हो या पढ़ाई, युवा सवाल पूछने से नहीं हिचकिचाते। वहीं, मिलेनियल्स कई बार हालात को एक्सेप्ट कर लेते हैं।
2. खुद मौके बनाना पसंद करती है
Gen Z सिर्फ किसी अच्छे मौके का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद नए रास्ते तलाशने की कोशिश करती है। यही वजह है कि कई युवा कम उम्र में ही अपना काम शुरू करने या नए करियर में आगे बढ़ने का फैसला लेते हैं। जहां कुछ लोग मौके मिलने का इंतजार करते हैं, वहीं Gen Z खुद मौके बनाने की कोशिश करते हैं।
3. लोगों का ध्यान खींचने में माहिर
जहां कुछ लोग अपनी बात समझाने के लिए लंबे प्रेजेंटेशन का सहारा लेते हैं, वहीं Gen Z छोटी रील या वीडियो के जरिए भी लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया की अच्छी समझ और कम समय में अपनी बात कहने का तरीका इस पीढ़ी की खासियतों में शामिल है।
यह भी पढ़े -ये आउटफिट पहन कर ऑफिस जाएंगी तो सब रह जाएंगे देखते, बसंत पंचमी के लिए परफेक्ट स्टाइलिश ऑप्शन्स
4. अपनी बात खुलकर रखना
नई जनरेशन अगर किसी बात से सहमत नहीं होती तो अपनी राय खुलकर रखने की कोशिश करती है। यह पीढ़ी अपनी पसंद, सोच और विचारों को जाहिर करने में सहज मानी जाती है। पढ़ाई हो, नौकरी हो या रोजमर्रा की जिंदगी, युवा अपनी बात रखने और अपनी पसंद के लिए आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते।
5. मीम्स के जरिए भी कह देती है बड़ी बात
Gen Z का बातचीत करने का तरीका भी काफी अलग है। यह पीढ़ी कई बार मीम्स, छोटे वीडियो और मजेदार पोस्ट के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचा देती है। मजाक-मजाक में किसी गंभीर मुद्दे पर ध्यान खींचना भी इस जनरेशन को खूब आता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर मीम्स उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि अपनी बात कहने का जरिया भी हैं।
Created On :  
