Karwa Chauth 2026: इस करवाचौथ अपनें हाथों में लगाएं मेहंदी की ये चार ट्रेंडी डिजाइन्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

इस करवाचौथ अपनें हाथों में लगाएं मेहंदी की ये चार ट्रेंडी डिजाइन्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये खूबसूरत डिजाइन आप देख सकती हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस बार ये त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। देशभर की महिलाएं अपने पति के लंबे जीवन के लिए यह व्रत रखती है। इस त्योहार में सुहागन औरतें दुल्हन की तरह सजती-संवरती हैं सोलह सिंगार करती हैं। कपड़े, गहने से लेकर मेहंदी, सिंदूर और चुड़ियां तक हर चीज का ध्यान रखती है। वहीं मेहंदी सोलह सिंगार का खास हिस्सा होती है। ऐसे में व्रत के एक दिन पहले ही औरतें मेहंदी लगा लेती हैं। इस समय कई तरह के मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। तो अगर आप भी इस खास दिन पर सुंदर मेहंंदी लगाकर अपने हाथों को सजाना चाहती हैं तो हम इस खबर में आपको मेहंदी की कुछ ट्रेंडी डिजाइन बताने वाले हैं। ये डिजाइन लगाने के बाद हर कोई आपसे जानना चाहेगा की ये डिजाइन आपने कहां से बनाई।

करवाचौथ के लिए 4 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन

अगर आप इस करवाचौथ कुछ स्पेशल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन चुन सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन में एक महिला के छलनी से चांद देखते हुए बनाया जाता है। इसके साथ ही इसमें चांद, करवा और पति-पत्नि की फोटो भी बनाई जाती है। यह डिजाइन करवाचौथ के व्रत से जुड़ी परंपरा को खूबसूरती से दिखाता है।


जियोमेट्रिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप नॉमर्ल मेहंदी डिजाइन से परेशान हो गए हो तो ये ट्राई कर सकती हो इसमें गोल, ट्राएंगल और हीरे जैसी डिजाइन तैयार किए जाते हैं।


गोल टिक्की मेहंदी

ये डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें हाथ में गोल आकार बनाकर उसके चारों तरफ फूल से सजाया जाता है। इस डिजाइन को कई तरीकों से बनाया जाता है आप नॉर्मल गोल टिक्की, मंडला या अरेबिक स्टाइल में इसे बना सकते हैं।


मिनिमल मेहंदी डिजाइन

अगर आप सिंपल के साथ-साथ सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाह रहे है तो ये जरूर ट्राई कर सकती हैं। इसमें हाथों पर बहुत कम डिजाइन बनाई जाती है। यह देखने में साधा होने के साथ सुंदर भी लगती है।



Created On :  

Tags

Next Story