हरतालिका तीज 2025: हरतालिका तीज में फैंसी साड़ी डिजाइंस को ट्राई करने का है मन, तो इन आइडियाज से लें मदद, दिखेंगी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और एलीगेंट!

- तीज के मौके पर सभी महिलाएं होती हैं खास तरह से तैयार
- हरतालिका तीज पर साड़ी पहनना होता है महिलाओं को पसंद
- यहां देखें फैंसी साड़ी आइडियाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुहागिन महिलाओं को हर साल हरतालिका तीज का बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनकी तरक्की के लिए व्रत रखती है और माता पार्वती और भोले बाबा की पूजा अर्चना करती है। इस दिन सभी महिलाएं बहुत ही खूबसूरत तरह से तैयार होती हैं और अच्छी अच्छी साड़ियां पहनती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार भी करती हैं। अगर आप इस बार कुछ हटके और बहुत ही ज्यादा सुंदर लगना चाहती हैं लेकिन नहीं समझ आ रहा है कि क्या पहनें, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे साड़ी आइडियाज लेकर आए हैं, जिससे आप बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी।
साड़ी आइडियाज
हरा रंग
हरतालिका तीज पर हरे रंग की साड़ी तो एक बहुत ही ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। आप फैंसी या प्लेन विद हैवी बॉर्ड की ग्रीन साड़ी भी पहन सकती हैं।
हरी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर
आप हरी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्टिंग बॉर्डर की साड़ी पहन सकती हैं। आप हरी साड़ी के साथ लाल रंग के बॉर्डर की साड़ी पहन सकती हैं। आप बहुत ही अलग नजर आएंगी।
डार्क कलर की साड़ी
अगर आपके ऊपर डार्क रंग खिलकर आते हैं तो आप डार्क रंग की साड़ी ही प्रिफर करें। डार्क रंग से आपका त्योहार भी खिला-खिला नजर आएगा और आपका मेकअप भी खिलकर नजर आएगा।
हैवी बॉर्डर साड़ी
अगर आपको हैवी बॉर्डर्स पसंद हैं तो आप बिल्कुल हैवी बॉर्डर की साड़ी पहन सकती हैं। इससे आप बहुत ही ज्यादा एलिगेंट नजर आएंगी।
सिल्क साड़ी
अगर आप थोड़ा स्लीक डिजाइन चाहती हैं तो आप सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इससे आपका बहुत ही रॉयल लुक नजर आएगा।
लाइट कलर साड़ी
अगर आपके ऊपर लाइट कलर अच्छा लगता है तो आप डार्क कलर्स के पीछे बिल्कुल भी मत भागें। आप लाइट कलर की ही साड़ी चुनें, जिससे आप बहुत ही अलग नजर आएंगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   20 Aug 2025 5:36 PM IST