Diwali 2026: दिवाली पर दिखना है सबसे खास तो सारा अली खान से लेकर मृणाल ठाकुर तक, इन एक्ट्रेसेस के लुक से लें आउटफिट इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली यानी रोशनी और खुशियों का त्योहार आने में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। ये त्योहारसिर्फ घर को सजाना ही नहीं, बल्कि अपने लुक को भी खास बनाना उतना ही जरूरी है। इस साल दिवाली के लिए बॉलीवुड की स्टार्स जैसे जानवी कपूर, आलिया भट्ट और करीना कपूर ने अपने खास आउटफिट से फैशन की नई राह दिखाई है। जानवी कपूर ने इस बार पेस्टल और शाइनिंग लहंगे में बेहद प्यारा अंदाज दिखाया, जो खासकर शाम की पार्टी और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है।
अगर आप भी इस दिवाली अपने लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहते हैं तो एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लें सकती हैं। चाहें वह परिवार के साथ पूजा हो या दोस्तों के साथ डिनर पार्टी इन स्टार्स के लुक आपको देंगे फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट फैशन आइडिया होगा।
यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी में शानदार लुक में छाईं सान्या मल्होत्रा, लाल लहंगे में विनी हार्लो ने लूटी महफिल
सारा अली खान
सारा अली खान ने रॉयल ब्लू और पर्पल शेड का खूबसूरत एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना है। इसके साथ हैवी वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज और गोल्डन बॉर्डर का दुपट्टा उनके लुक को रॉयल टच दे रहा है। ट्रेडिशनल ईयररिंग्स, चूड़ियों और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उनका यह अंदाज दिवाली पार्टी के लिए शानदार इंस्पिरेशन है।
कृति सेनन
कृति सेनन ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते के साथ पर्पल सलवार पहनी है, जिसे मल्टीकलर हैवी वर्क वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया है। कुर्ते की बारीक कढ़ाई, दुपट्टे के रंगीन पैटर्न और खूबसूरत बॉर्डर उनके लुक को बेहद रॉयल बना रहे हैं। खुले बाल, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और छोटी-सी बिंदी के साथ उनका यह अंदाज दिवाली पूजा और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए परफेक्ट है।
यह भी पढ़े -दिवाली पर लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, तोरण से लेकर रंगोली तक अपनाएं ये आइडियाज
काजोल देवगन
अगर आप साड़ी पहनाना चाहती हैं तो काजोल का ये रेड साड़ी लुक दिवाली के लिए परफेक्ट है। आप इसे पूजा के साथ पार्टी के लिए भी पहन सकती हैं।
अनन्या पांडे
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो अनन्या का ये लुक परफेक्ट हैं। लाइट ब्लू अनारकली शूट में एक्ट्रेस बेहद ही सुंदर और एलिगेंट लग रही हैं।
यह भी पढ़े -दिवाली पर बनाना है कुछ खास, तो शाही पनीर की इस खास रेसिपी को देखें और बनाएं मार्केट जैसा खाना
मृणाल ठाकुर
इस समय कॉर्सेट काफी ट्रेंड में है अगर आप भी ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो मृणाल ठाकुर का ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।
Created On :  
