Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए ऐसे सजाएं घर का मेन गेट, तोरण से लेकर रंगोली तक अपनाएं ये आइडियाज

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी जी का स्वागत करने के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर का मुख्य द्वार सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक होता है, वहां लक्ष्मी जी स्वयं पधारती हैं। इस साल दिवाली का खास त्योहार आठ नवंबर को मनाया जा रहा है। इससे पहले ही आप अपने घर की चौखट को सजाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कई सारी टिप्स और आइडियाज लेकर आए हैं।
ऐसे करें मेन गेट की सजावट
सफाई
सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे की सफाई करें। दरवाजे पर जाले या धूल बिलकुल न रहें। अगर धूल रहती है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है।
बंधनवार
सफाई के बाद आप तोरण या बंदनवार जरूर लगाएं। तोरण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चाहे तो ताजे आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
यह भी पढ़े -दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, यूपी में जांच के दौरान दुकानों में मिली गंदगी, कहीं चूहे तो कहीं खराब तेल का इस्तेमाल
दीपक
दरवाजे के दोनों ओर दीपक लगाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि दीये की रोशनी अंधकार को दूर करती है और घर में समृद्धि का आशीर्वाद लाती है। आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक लाइट्स और LED दीयों की भी कई सुंदर डिजाइन मिलती हैं जिन्हें मुख्य द्वार के आसपास सजाया जा सकता है।
यह भी पढ़े -दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान, यूपी में जांच के दौरान दुकानों में मिली गंदगी, कहीं चूहे तो कहीं खराब तेल का इस्तेमाल
रंगोली
रंगोली बनाना न भूलें। दरवाजे के सामने रंगोली बनाना बेहद मंगलकारी माना गया है। आप फूलों या रंगीन चावल से भी आकर्षक डिजाइन बना सकते हैं और आप चाहें तो बाजार से रंगोली मेकर भी ला सकते है जिससे रंगोली और भी आकर्षक दिखेगी।
यह भी पढ़े -स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में 3 एवं 4 नवंबर को होगा ‘दिवाली स्किल वाली 2026’ का आयोजन
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :  
