Styling Tips: करवा चौथ पर दिखना है सबसे अलग, तो टीवी की इन फेमस बहुओं से लें खूबसूरत आउटफिट आइडिया

करवा चौथ पर दिखना है सबसे अलग, तो टीवी की इन फेमस बहुओं से लें खूबसूरत आउटफिट आइडिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ पर सभी महिलाओं के दिमाग में अक्सर आउटफिट को लेकर बहुत एक्साइटमेंट रहती है। अगर आप भी अभी यही सोच रही है कि इस करवाचौथ पर क्या पहनें तो टीवी की इन फेमस बहुओं के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। इन एक्ट्रेस ने साड़ी, हैवी सुट और ट्रेडिशनल ज्वेलरी को बहुत ही खूबसूरती से स्टाइल किया है। इनके लुक्स को देखकर आप अपने फेस्टिव लुक्स को और खास बना सकती हैं।

रूपाली गांगुली का क्लासिक रेड साड़ी लुक

अपर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो रूपाली गांगुली की तरह लाल सिल्क या बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी और हल्का मेकअप आपके लुक को और खास बना देगा।

श्रद्धा आर्या का रॉयल एथनिक स्टाइल

श्रद्धा आर्या अक्सर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी में नजर आती हैं। अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो बिंदी, हैवी ज्वेलरी और चुड़ियों के साथ उनका स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसमें उनके ब्लाउज के स्टाइल को भी आप रिक्रिएट कर सकती है।

रुबीना दिलैक का ग्रेसफुल लुक

अगर आप हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो उनके लिए रुबीना दिलैक का ट्रेडिशनल सूट अच्छा ऑपशन हो सकता है। रेड सूट के साथ झुमके आपके लुक को और खास बना देंगे।

यह भी पढ़े -चैत्र नवरात्रि पर मां शैलपुत्री को करना चाहते हैं खुश तो, पहले दिन इस रंग के पहनें कपड़े, यहां से लें स्टाइलिंग आइडियाज

अंकिता लोखंडे खूबसूरत साड़ी

अंकिता लोखंडे का ट्रेडिशनल साड़ी लुक के लिए करवाचौथ पर बेस्ट ऑपशन है। इसे लाल चूड़ियों और ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके आप क्लासिक फेस्टिव लुक पा सकती हैं।

मौनी रॉय का बेस्ट लुक

अगर आप एलिगेंट लुक चाहती है तो मौनी रॉय की तरह रेड या मैरून साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ हैवी इयररिंग्स और सॉफ्ट मेकअप आपको खूबसूरत लुक देगा।

यह भी पढ़े -नवरात्रि पर नहीं लेना चाहती नए घाघरा-चोली तो, पुराने कपड़ों से ऐसे बनाएं अपना गरबा लुक, डांडिया नाइट में दिखें सबसे अलग

Created On :  

Tags

Next Story