मेंटल हेल्थ: ज्यादा थकान, चिड़चिड़ापन और भूलने की हो रही परेशानी, तो समझ जाएं ब्रेक हो गया जरूरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर अपने आपको काम करने काम में व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं। लोग कहीं ना कहीं अपना दिमाग लगा रहे होते हैं और लगातार काम कर रहे होते हैं। ऐसे में कई बार हमारा शरीर तो नहीं थकता है लेकिन दिमाग को थकान होने लगती है। अधिकांश लोग अपनी थकान को नजरअंदाज करके काम में लगे रहते हैं। लेकिन बर्नआउट अचानक से महसूस नहीं होता है। उसके सिंपटम्स धीरे-धीरे नजर आते हैं। उन लक्षणों को हम कई बार इग्नोर कर देते हैं। जो हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए ही बिल्कुल फिट नहीं है। ऐसे में चलिए उन संकेतों के बारे में जानते हैं, जिनसे हमें पता चले कि कब ब्रेक लेना जरूरी होता है।
जब दिमाग ना दे साथ
जब आप मेंटली थकते हैं तो सबसे पहला असर आपकी सोचने की क्षमता पर पड़ने लगता है। आपको छोटे-छोटे फैसले लेने में भी काफी परेशानी होती है। साथ ही आप काम पर भी फोकस नहीं कर पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि एक ही पैराग्राफ बार-बार पढ़ने के बाद भी समझ में नहीं आता है। छोटी-छोटी बातें भी इंसान भूलने लगता है। ऐसे में रेस्ट लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है।
व्यवहार में बदलाव
जब व्यक्ति मेंटली थक जाता है तो वो अपनी फीलिंग्स भी कंट्रोल नहीं कर पाता है। ऐसे में बात-बात पर चिढ़ने लगता है और गुस्सा आती रहती है। ऐसे में ये मानसिक थकान एक बहुत ही बड़ा लक्षण है।
फिजिकल साइन
शरीर और दिमाग एक दूसरे से कनेक्टेड रहते हैं। मानसिक तनाव की वजह से अक्सर शारिरक सिंपटम्स भी देखने को मिलते हैं। ज्यादा मेंटल स्ट्रेस होता है तो इससे सिरदर्द, गर्दन दर्द और कंधों में भारीपन जैसा महसूस होता है। ऐसे में ब्रेक ले लेना चाहिए।
यह भी पढ़े -चैत्र नवरात्रि पर मां शैलपुत्री को करना चाहते हैं खुश तो, पहले दिन इस रंग के पहनें कपड़े, यहां से लें स्टाइलिंग आइडियाज
ब्रेक लेना क्यों है जरूरी?
साइकोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, आराम करना काम से बचना या काम को इग्नोर करना नहीं होता है। ये एक रेगुलेटरी फंक्शन है। जैसे फिजिकल एक्टिविटी के बाद शरीर को थकावट हो जाती है और उसे आराम चाहिए होता है, ऐसे ही मेंटल थकान को कम करने के लिए भी आराम चाहिए होता है। इसलिए अगर आपको भी ये संकेत दिखते हैं तो आराम करना बहुत ही जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   25 March 2026 4:22 PM IST














