होम क्लीनिंग टिप्स: गर्मियों में मच्छरों से हैं परेशान? तो इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल, नहीं दिखेंगे एक भी मच्छर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों की परेशानी भी बढ़ जाती है। शाम होते ही भनभनाते मच्छर न सिर्फ नींद खराब करते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि घर मच्छरों से पूरी तरह साफ रहे, लेकिन हर बार बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करना भी सही नहीं लगता। अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं, तो अब ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च और बिना किसी नुकसान के मच्छरों को दूर रख सकते हैं। ये उपाय न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि रोजमर्रा की चीजों से ही आसानी से किए जा सकते हैं। ऐसे में चलिए उन आसान होम रेमेडीज के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही आसानी से मच्छरों को भगाकर सुकून की नींद ले सकते हैं।
कपूर और नीम
मच्छरों को भगाने के लिए कपूर काफी असरदार होता है। कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में घुमाने से मच्छर तुरंत भागने लगते हैं। इसके अलावा आप सूखी नीम की पत्तियों को भी जलाकर धुआं कर सकते हैं।
नीम का तेल
नीम के तेल में थोड़ा नारियल तेल मिलाकर शरीर पर लगाने से आपके पास मच्छर बिल्कुल नहीं आते हैं। ये एक तरह का मस्किटो रेपेलेंट जेल की तरह काम करता है।
यह भी पढ़े -गर्मी में घर पर रहना हो जाता है मुश्किल, ऐसे में आप कर रहे हैं फील्ड वर्क, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होंगे बीमार
लहसुन का स्प्रे
लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों, खिड़की और दरवाजों पर छिड़क दें। लहसुन मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
नींबू और लौंग
एक नींबू को दो हिस्सों में काटकर उसमें 10-12 लौंग चुभा दें। इसे कमरे के कोनों में रखने से मच्छर दूर रहते हैं।
तेज पत्ता और कपूर
सूखी नीम की पत्तियों के साथ तेजपत्ता और कपूर जलाकर धुआं करने से मच्छर बिल्कुल भी घर में नहीं आते हैं। उनको इसकी महक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है।
मच्छर भगाने वाले पौधे
घर में गेंदा, तुलसी, लेमनग्रास या जेरेनियम के पौधे लगाएं। इनकी महक मच्छरों को पसंद नहीं होती है। साथ ही आप लैवेंडर को भी अपने घर में उगा सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   2 May 2026 6:36 PM IST














