हेल्थ टिप्स: गर्मी में ओवरईटिंग से बचना है? जानें कितना और क्या खाना होगा सही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शरीर का काम करने का तरीका थोड़ा बदल जाता है। इस मौसम में अगर खाने-पीने पर ध्यान न दिया जाए, तो जल्दी थकान, पेट खराब होना और पानी की कमी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। फिर भी कई लोग सर्दियों की तरह ही भारी और ज्यादा खाना खाते रहते हैं, जिससे शरीर पर भी ज्यादा प्रेशर पड़ता है। ऐसे में चलिए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं जिससे आप ज्यादा खाना भी ना खाएं और आप हेल्दी भी रहें।
थोड़ा-थोड़ा खाएं, बार-बार खाएं
गर्मी के मौसम में एक साथ ज्यादा खाने की जगह दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना ज्यादा बेहतर रहता है। इससे पेट पर दबाव नहीं पड़ता और शरीर को लगातार ताकत मिलती रहती है।
यह भी पढ़े -गर्मी के बढ़ते असर से बच्चों की सेहत पर खतरा, सावधानी बरतने की सलाह, अपनाएं डॉ बोधनकर के कुछ खास टिप्स
हल्का और सादा खाना रखें
इस मौसम में ऐसा खाना खाएं जो आसानी से पच जाए। जैसे दलिया, खिचड़ी, दही, हरी सब्जियां और सलाद। इस मौसम में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और परेशानी हो सकती है।
पानी और तरल चीजें
गर्मी में पानी सबसे जरूरी होता है। दिनभर में भरपूर पानी पिएं। इसके साथ ही छाछ, नींबू पानी और नारियल पानी जैसी चीजें भी पीते रहें। इससे शरीर ठंडा रहता है और पानी की कमी नहीं होती।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सहित देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं टाइप 1 डायबिटीज के बच्चे, डॉ. निखिल लोहिया ने सुरक्षित जीवन के लिए बताएं खास टिप्स
मौसमी फल खाएं
ऐसे फल खाएं जिनमें पानी ज्यादा हो, जैसे तरबूज, खीरा, ककड़ी और संतरा। ये शरीर को ठंडक देते हैं और आपको तरोताजा बनाए रखते हैं।
रात का खाना रखें हल्का
रात के समय ज्यादा भारी खाना खाने से बचें। हल्का भोजन करने से पाचन ठीक रहता है और नींद भी अच्छी आती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   1 May 2026 6:59 PM IST












