दिखना चाहतीं हैं सबसे अलग तो, इन सेलेब्स के ट्रेडिशनल लुक्स से ले सकती हैं टिप्स 

If you want to show off on Diwali, then you can take tips from the traditional looks of these celebs
दिखना चाहतीं हैं सबसे अलग तो, इन सेलेब्स के ट्रेडिशनल लुक्स से ले सकती हैं टिप्स 
दिवाली टिप्स दिखना चाहतीं हैं सबसे अलग तो, इन सेलेब्स के ट्रेडिशनल लुक्स से ले सकती हैं टिप्स 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली।  दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दिवाली की तैयारियां हमारे यहां एक महीनें पहले से ही शुरु हो जाती है। वहीं दिवाली पर ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की खुशी अलग ही होती है। लेकिन पहनने के लिए लुक डिसाइड करना बेहद मुश्किल काम हो जाता है। अगर आप भी दिवाली लुक को लेकर उलझन में हैं, ओर दिवाली पर सबसे अलग, सुंदर दिखाना चाहतीं हैं लेकिन आप को समझ नहीं आ रहा है की क्या पहना जाए तो आप इन सेलेब्रिटीस के आउटफिट्स से टिप्स ले सकतीं हैं। 

सान्या मल्होत्रा
अगर आप दिवाली पर सिंम्पल आउटफिट पहनना चाहतीं हैं तो आप सान्या मल्होत्रा के इस आउटफिट से टिप्स ले सकती हैं। सिंपल और सादगी से भरे इस सूट में सान्या बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। सान्या मल्होत्रा ने पिंक कलर के इस सूट के साथ बालों को चोटी में बांधा है, साथ ही वे कानों में गोल्डन झुमके डाले नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सारा अली खान 
अभी शरारा गरारा का फेशन ट्रेंड में है। सारा अली खान ने एंबलिश्ड शरारा सेट पहना हैं जो दीवाली के लिए परफेक्ट है। बता दें कि, इस सिल्वर शरारा का टॉप एंपायर डिजाइन का है। इसपर सारा ने एकदम लाइट मेकअप करके अपने लुक को पूरा किया है। आप भी सारा की तरह एंबलिश्ड शरारा सेट पहन कर सबसे अलग और सुंदर लग सकती हैं। 

अनन्या पांडे 
ब्लू कलर का यह आउटफिट अनन्या पर खूब जच रहा है। इस आउटफिट में अनन्या नें शरारा के साथ क्रॉप टॉप और श्रग कैरी किया है। अनन्या ने इस लुक को बेहद सिंपल रखा है फिर भी यह स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आ रहा है। अगर आप भी अनन्या की तरह शरारा के साथ क्रॉप टॉर कैरी कर सिंपल मैकप रखेंगी तो यह आपको एक अलग लुक देगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya (@ananyapanday)

खुशी कपूर 
अगर आप दीवाली के दिन लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो खुशी कपूर के इस लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। इस लाइट प्रिंटेड लहंगे में बड़ा सा घेर है जिसपर किसी की भी नजर आकर रुक सकती है। इसकी चोली भी हटकर है और खुशी ने इसे कैरी भी बखूबी किया है। 

शिल्पा शेट्टी
साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर उम्र की महिला पर अच्‍छा लगता है। ऐसे में आप इस दिवाली पर साड़ी पहने का सोच रही हैं तो आप शिल्पा शेट्टीके इस साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें शिल्पा ने यलो कलर की साड़ी को एकदम सिंपल मैकप के साथ कैरी किया है। उन्होंने गले में नेक्लेस और मांग टिका भी लगाया है। जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।   

अवनीत कौर 
दीवाली पर इस तरह की रफ्फल्ड साड़ी से इंस्पिरेशन ली जा सकती है। अवनीत कौर ने इस रफ्फल्ड ब्लू साड़ी के साथ साटिन ब्लाउज पहना है। एक्सेसरीज में वे चोकर, बेंगल्स और बोहो इयरिंग्स पहने दिख रही हैं। वहीं, बालों को अवनीत बांधे हुए नजर आ रही हैं। अगर आप दिवाली पर ये लुक भी कैरी करतीं हैं तो बेहद सुंदर लगेंगी।  

 

Created On :   15 Oct 2022 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story