दिवाली पर बनाएं इन आसान तरीकों से खूबसूरत रंगोली

दिवाली स्पेशल 2021 दिवाली पर बनाएं इन आसान तरीकों से खूबसूरत रंगोली

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिवाली रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस दिन रंगोली बनाना भी इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण और मजेदार हिस्सा है। कई जगहों पर इस दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं जिसमें लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। दिवाली के दिन रंगोली बनाने का चलन काफी पुराना है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी आती हैं, जिनके स्वागत के लिए घर को सजाया जाता है। इस दिन सभी अपने घर में रंगोली का डिजाइन बनाते हैं। रंगोली को कई सारे रंगों को मिलाकर बड़ी बारीकी से तैयार किया जाता है। यह आपके घर के मुख्य द्वार की शोभा बढ़ाता है। अगर आपको रंगोली बनाने में परेशानी आती है तो हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। Radhika Creation के इस वीडियो के साथ सीखे रंगोली बनाने के आसान तरीके।

वीडियो क्रेडिट-  Radhika Creation

Created On :   27 Oct 2021 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story