Diwali 2025: दिवाली की सजावट अपने मेन गेट से ही करें शुरू, यहां देखें खास सजावट की कुछ टिप्स, लक्ष्मी माता हो जाएंगी प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी जी का स्वागत करने के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर का मुख्य द्वार सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक होता है, वहां लक्ष्मी जी स्वयं पधारती हैं। इस साल दिवाली का खास त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इससे पहले ही आप अपने घर की चौखट को सजाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कई सारी टिप्स और आइडियाज लेकर आए हैं।
ऐसे करें मेन गेट की सजावट
सफाई
सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे की सफाई करें। दरवाजे पर जाले या धूल बिलकुल न रहें। अगर धूल रहती है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है।
बंधनवार
सफाई के बाद आप तोरण या बंदनवार जरूर लगाएं। तोरण लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप चाहे तो ताजे आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध हटाने का संकेत दिया, ग्रीन क्रैकर्स पर फैसला सुरक्षित
दीपक
दरवाजे के दोनों ओर दीपक लगाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि दीये की रोशनी अंधकार को दूर करती है और घर में समृद्धि का आशीर्वाद लाती है। आजकल बाजार में इलेक्ट्रिक लाइट्स और LED दीयों की भी कई सुंदर डिजाइन मिलती हैं जिन्हें मुख्य द्वार के आसपास सजाया जा सकता है।
रंगोली
रंगोली बनाना न भूलें। दरवाजे के सामने रंगोली बनाना बेहद मंगलकारी माना गया है। आप फूलों या रंगीन चावल से भी आकर्षक डिजाइन बना सकते हैं और आप चाहें तो बाजार से रंगोली मेकर भी ला सकते है जिससे रंगोली और भी आकर्षक दिखेगी।
Created On :   11 Oct 2025 6:31 PM IST