Navratri 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन, मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पहने सफेद रंग के कपड़े, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स को करें रिक्रिएट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल के दूसरे नवरात्र यानी शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो गई है। इस पर्व के दौरान देश भर में लोग देवी मां को अपने घरों और पंडालों में विराजित कर उनके नौ स्वरुपों की पूजा-आराधना करते हैं। इस दौरान लोग सज धज कर धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-पाठ करते हैं। माना जाता है कि नौ दिन के इस पर्व में आप देवी मां के विशेष दिन पर उनके पसंदीदा रंगों के आउटफिट्स को पहन कर पूजा आर्चना कर सकती हैं। बता दें कि नवरात्र का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी का होता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े को अच्छा माना गया है। अगर आप इस रंग के स्टाइलिश कपड़े पहनने को लेकर कन्फ्यूज है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
अनारकली सूट
फेद कलर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं वहीं समर सीजन भी चालू हो गया है ऐसे में सफेद कलर पहनना आरामदायरक भी होता है। अगर आप सिंपल लुक चाहतीं हैं तो आप एक्ट्रेस करीना कपूर के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। अनारकली सूट में उनका ये लुक बेहद ही सिंपल और स्टाइलिश लग रहा है।
वाइट शिफॉन साड़ी
इन दिनों शिफॉन साड़ी काफी ट्रेंड में हैं साथ ही पहनने पर ये एक सिंपल लुक देती हैं और बाजार में आसानी से मिल भी जाती हैं। आप भी अगर साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप आलिया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
वाइट शिमरी साड़ी
वाइट शिमरी साड़ी काफी चलन है आए दिन हम एक्ट्रेसे को ऐसी साड़ी पहनते देखते रहते है। ये दिखने में बेहद ही सुंदर लगती हैं। आप जहान्वी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। ये आउटफिट आपको ट्रेंडी और ट्राडिशनल लुक देगा।
यह भी पढ़े -'भाषा से भावना व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आता है', 'बा बा ब्लैक शीप' की मालवी मल्होत्रा
शरारा
शरार भी इन दिनों ट्रेंड में हैं और पहनने पर कंफर्टेबल भी रहती है। अगर आप प्लाजो कुर्ती पहनने का सोच रही हैं तो आप सारा अली खान की तरह इसे केरी कर सकती हैं।
कॉटर्न साड़ी
अगर आप नवरात्र पर कॉटर्न की साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो आप शिल्पा शेट्टी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इन दिनों फ्लोवर प्रिंट वाली साड़ी काफी ट्रेंड में है और मार्केट में बड़े ही आसान से मिल जाती है। वहीं गर्मी के दिनों में कॉर्टन साड़ी काफी कंफर्टेबल होने के साथ साथ क्लासी भी लगती है।
Created On :   11 Oct 2026 5:20 PM IST












