ईद फैशन टिप्स: ईद पर शरारा पहनने का है मन, तो इन खास सूट डिजाइन पर डालें नजर, देखते ही खरीदने का हो जाएगा मन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि खास अंदाज में सजने-संवरने का भी मौका होता है। अगर इस बार आप अपने लुक में कुछ अलग और शाही टच चाहती हैं, तो शरारा सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी फ्लेयर्ड पैंट और खूबसूरत कुर्ता-दुपट्टा मिलकर ऐसा एलिगेंट लुक देते हैं, जो हर किसी का ध्यान खींच लेता है। आजकल शरारा सूट कई नए डिजाइनों, रंगों और कढ़ाई के साथ ट्रेंड में हैं, जिन्हें पहनकर आप ईद के मौके पर स्टाइल और ग्रेस दोनों को एक साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप भी इस ईद अपने वार्डरोब में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं, तो इन खूबसूरत शरारा सूट डिजाइनों पर एक नजर जरूर डालें हो सकता है आपका अगला फेस्टिव फेवरेट यहीं मिल जाए।
इन ऑप्शंस पर डालें नजर
सिल्क सूट
सिल्क सूट एक बहुत ही आरामदायक और रॉयल ऑप्शन है। अगर आपको हल्का सूट भी चाहिए और खूबसूरत भी हो तो आप इस ऑप्शन को जरूर ट्राई कर सकती हैं।
डबल कलर्ड सूट
आप सिंगल रंग की जगह कॉन्ट्रास्ट में जाकर भी सूट ले सकती हैं। ऐसा करने से आपके सूट का लुक काफी ज्यादा बदल जाएगा।
कॉटन शरारा सेट
कॉटन शरारा सेट तो गर्मी के वक्त पहनने के लिए बहुत ही ज्यादा सही और आरामदायक ऑप्शन हो सकते हैं।
वेस्टर्न शरारा सेट
अगर आपका इंडो वेस्टर्न पहनने का मन है तो आप थ्री पीस शरारा सेट भी पहन सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   15 March 2026 4:18 PM IST












