ट्रेडिशनल लुक को बनाना है परफेक्ट तो,आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल झुमका कलेक्शन से लें आइडिया

ट्रेडिशनल लुक को बनाना है परफेक्ट तो,आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल झुमका कलेक्शन से लें आइडिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सावन का महीना चल रहा है। ऐसी मान्यता है कि अगर सावन में महादेव की पूजा सच्चे मन से की जाए तो सभी मनोकामना पूरी होती हैं। यही वजह है कि इस महीने में विवाहित महिलाएं सच्चे मन से महादेव की आराधना करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं महादेव और माता पर्वती की पूजा करते समय 16 श्रृंगार करती हैं। इसका विशेष महत्व होता है। इन्हीं 16 श्रृंगार में झुमका भी शामिल है। इस महीने में महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ झुमके पहनती है बिना झुमके के कोई भी ट्रेडिशनल आउटफिट अधूरा लगता है। अगर आप भी अपनी ट्रेडिशनल लुक के लिए झुमके का डिजाइन सोच रही हैं तो आलिया के कलेक्शन से भी आइडिया ले सकती है उनका ये शानदार कलेक्शन आपके लुक को परफेक्ट बना देगा। तो आइए जाने की ट्रेडिशनल आउटफिट पर कैसे झुमके पहन सकते हैं।

ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ महिलाएं झुमका वियर करना काफी पसंद करती है। झुमका का स्टाइल कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। आप आलिया के झुमका कलेक्शन से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

आलिया भट्ट ने इस तस्वीर में ब्लू कलर की बहुत ही प्यारी काफ्तान ड्रेस वियर की हुई है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने झुमके वियर किए हैं। बिंदी के साथ आलिया ने लुक को कंप्लीट किया है।

आलिया भट्ट का ये ब्राइडल लुक बेहद स्टाइलिश और डिफरेंट है। एक्ट्रेस ने डायमंड और मोतियों से जड़ी ज्वैलरी वियर की है। मैचिंग नेकलेस और माथा पट्टी के साथ खूबसूरत झुमके पहने हैं।

आलिया इस लुक में ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहने नजर आ रही हैं। व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी के साथ ये झुमके बहुत जच रहे हैं। ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी महिलाएं वियर करना काफी पसंद करती हैं।

आप अपनी ड्रेस के हिसाब से भी झुमके के कलर चुन सकती हैं। आलिया ने ब्लू लहंगे के साथ रेड कलर के झुमके वियर किए हैं। वाकई ये झुमके एक्ट्रेस के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   14 July 2023 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story