Navratri 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन पहने लाल कलर, आलिया से लेकर रश्मिका तक इन एक्ट्रेसेस से लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। अगर आप भी इस दिन ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साड़ी से लेकर सूट तक, इन अभिनेत्रियों के स्टाइल को अपनाकर अपने नवरात्रि लुक को खास बना सकती हैं।
लाल रंग की साड़ी हो, खूबसूरत अनारकली सूट या फिर एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा, हर आउटफिट में आप ट्रेडिशनल और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि नवरात्रि के तीसरे दिन क्या पहनें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया भट्ट से लेकर माधुरी दीक्षित और कियारा आडवाणी तक, इन एक्ट्रेसेस के ट्रेडिशनललुक आपको अपने लुक को स्टाइल करने के कई आइडियाज दे सकते हैं।
आलिया भट्ट
लाल साड़ी के साथ मिनिमल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप से एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
माधुरी दीक्षित
हैवी बॉर्डर वाली लाल साड़ी, झुमके और बिंदी आपके फेस्टिव लुक को आकर्षक बना सकते हैं।
कियारा आडवाणी
लाल अनारकली या एथनिक सूट के साथ हल्की जूलरी और खुले बालों का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं।
कैटरीना कैफ
लाल लहंगा या एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक आउटफिट से त्योहार के लिए पारंपरिक और ग्रेसफुल लुक तैयार कर सकती हैं।
रश्मिका मंदाना
लाल साड़ी के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और हल्के मेकअप से सिंपल लेकिन खूबसूरत फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
रकुल प्रीत सिंह
अगर आपको साड़ी पहनने में दिक्कत होती है तो आप रकुल प्रीत सिंह की तरह रेड शरारा सेट पहन सकती हैं ये आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा।
Created On :   12 Oct 2026 4:13 PM IST












