क्लोजिंग बेल: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 223 अंक लुढ़का, निफ्टी 19990 के नीचे

क्लोजिंग बेल: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 223 अंक लुढ़का, निफ्टी 19990 के नीचे
  • सेंसेक्स 223.13 अंक नीचे 65,394.71 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 56.80 अंक की गिरावट के साथ 19,382.60 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (12 जुलाई 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 223.13 अंक यानी कि 0.34% नीचे 65,394.71 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 56.80 अंक यानी कि 0.29% की गिरावट के साथ 19,382.60 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 149.65 अंक यानी कि 0.23% ऊपर 65,767.49 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.20 अंक यानी कि 0.26% ऊपर 19,489.60 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (11 जुलाई 2023, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 273.67 अंक यानी कि 0.42% ऊपर 65,617.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 83.50 अंक यानी कि 0.43% ऊपर 19,439.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   12 July 2023 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story