सेंसेक्स 337 अंक गिरा, निफ्टी 17,650 के नीचे बंद हुआ

Closing Bell: Sensex falls 337 pts, Nifty ends below 17,650
सेंसेक्स 337 अंक गिरा, निफ्टी 17,650 के नीचे बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 337 अंक गिरा, निफ्टी 17,650 के नीचे बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 84.50 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 633.85 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 337.06 अंक की गिरावट के साथ 59
  • 119.72 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन  (22 सितंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ  बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 337.06 अंक यानि कि 0.57% की गिरावट के साथ 59,119.72 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 84.50 अंक यानि कि 0.48% की गिरावट के साथ 17,633.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 235 अंक यानि कि 0.4% की गिरावट के साथ 59,221 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 54 अंक यानि कि 0.3% की गिरावट के साथ 17,664 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (21 सितंबर 2022, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 262.96 अंक की गिरावट के साथ 59,456.78 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.90 अंक की गिरावट के साथ 17,718.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   22 Sep 2022 10:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story