सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,600 से नीचे

Opening bell: Sensex falls 300 pts, Nifty below 17,600
सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,600 से नीचे
ओपनिंग बेल सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी 17,600 से नीचे
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 413.74 अंक की गिरावट के साथ 58
  • 705.98 पर कारोबार कर रहा है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (23 सितंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ खुला। फ़िलहाल सेंसेक्स 413.74 अंक यानि कि 0.70% की गिरावट के साथ 58,705.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17,600 से नीचे खुला। फ़िलहाल 149.25 अंक यानि कि 0.85% की गिरावट के साथ 17,480.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1274 शेयरों में तेजी देखी गई, 711 शेयरों में गिरावट आई जबकि 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी पर एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स प्रमुख लाभार्थियों में से थे, जबकि टाटा स्टील, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, अपोलो अस्पताल और जेएसडब्ल्यू स्टील लाभ में थे।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (22 सितंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 235 अंक यानि कि 0.4% की गिरावट के साथ 59,221 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 54 अंक यानि कि 0.3% की गिरावट के साथ 17,664 के स्तर पर खुला था।

शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। जब सेंसेक्स 337.06 अंक यानि कि 0.57% की गिरावट के साथ 59,119.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 84.50 अंक यानि कि 0.48% की गिरावट के साथ 17,633.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   23 Sep 2022 3:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story