बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 770 अंक की तेजी, निफ्टी 16000 के पार

Opening bell: Sensex rises 770 points, Nifty crosses 16000
बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 770 अंक की तेजी, निफ्टी 16000 के पार
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 770 अंक की तेजी, निफ्टी 16000 के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 240 अंक की बढ़त के साथ 16
  • 050 पर खुला
  • सेंसेक्स 773 अंक की बढ़त के साथ 53
  • 565 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (20 मई 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 773 अंक यानी कि 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,565 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 240 अंक यानी कि 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 16,050 के स्तर पर खुला।  

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1547 शेयरों में तेजी देखी गई, वहीं 257 शेयरों में गिरावट आई है जबकि 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (19 मई 2022, गुरुवार)  बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 53,308 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 15,971 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,416.30 अंक की गिरावट के साथ 52,792.23 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 430.90 अंक की भारी गिरावट के साथ 15,809.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   20 May 2022 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story