महाराष्ट्र: एटीएस ने 21 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, हिरासत में कई संदिग्ध, ये सामान किया बरामद

एटीएस ने 21 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, हिरासत में कई संदिग्ध, ये सामान किया बरामद
देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए एजेंसियां लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कर रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोध दस्ते (ATS) ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाईयां की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश से आतंकवाद को खत्म करने के लिए एजेंसियां लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कर रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोध दस्ते (ATS) ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाईयां की। जिसमें राज्य के दो जिले शामिल है। इन जिलों के 21 जगहों पर एटीएस ने छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है।

खुफिया तंत्र से क्या मिली जानकारी?

जानकारी के मुताबिक, एटीएस को खुफिया तंत्र ने बताया कि कुछ युवा आतंकी संगठन के संपर्क में है, जिन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई एजेंसी ने आधी रात के आसपास शुरू की थी। जिसमें दोनों जिलों के 20 ठिकाने शामिल है। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में किया गया है।

एटीएस ने यवतमाल जिले के पुसद और उमरखेड़ में 14 स्थान और अहिल्यानगर (अहमदनगर) में सात जगहों पर सर्च अभियान चलाया। अधिकारी के मुताबिक, राज्य में युवाओं के कट्टरपंथीकरण के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद इन जगहों पर कार्रवाईयां की गई।

छापेमारी में क्या सामना किया जब्त?

अधिकारी ने कहा यह कार्रवाई घरों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर की गई थीं। यहां से एटीएस को आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खगाले गए।

संदिग्धों से की जा रही पूछताछ

यह भी बताया जा रहा है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं, राज्य के अहिल्यानगर जिले के सात स्थानों पर इसी प्रकार की कार्रवाई की गई है और पुलिस ने संदिग्धों से आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर लिया गया है।

Created On :   15 Feb 2026 6:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story