Vinod Bansal Statement: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर वीएचपी नेता विनोद बंसल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- 'युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का...'

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर वीएचपी नेता विनोद बंसल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का...
विहिप नेता ने मैच से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने कहा है कि इस बार भी टीम इंडिया जीत हासिल करेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है। इससे पहले ही सियासी बयानाबाजियां तेज हो गई हैं। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस मैच को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी के सामने उसकी हर एक कोशिश नाकाम रही है। अब उसको मैदान पर भारत का सामना करना ही पड़ेगा।

पाक की नाकाम कोशिशें- विनोद बंसल

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई तरह के विरोध और दबाव बनाने की कोशिश की है लेकिन उसको सफलता नहीं मिली है। इसके बाद उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि आखिरकार पाकिस्तान को फिर भारत के सामने खेलने के लिए तैयार होना होगा।

राम-रावण का युद्ध होगा- विनोद बंसल

विनोद बंसल ने अपने पोस्ट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को धार्मिक प्रतीकों से जोड़ते हुए लिखा है कि महाशिवरात्रि है और असुरों के संहारक भगवान भोले के अनन्य भक्त श्रीराम की युद्ध भूमि लंका में आज क्रिकेट का रण सजेगा। इसके बाद उन्होंने कहा है कि आज फिर शाम को खेल द्रोहियों के बीच राम-रावण का युद्ध होगा।

कोलंबो में होगा भारत बनाम पाकिस्तान

बता दें, रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच होने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक, शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। ये ग्रुप ए का मैच होने वाला है और दोनों ही टीमों ने अनपे शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।

Created On :   15 Feb 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story