Katihar Fire News: बिहार के कुर्सेला बाजार में लगी भयंकर आग, सैकड़ों दुकाने जलकर हुई खाक, मौके पर राहत एवं बचाव दल

बिहार के कुर्सेला बाजार में लगी भयंकर आग, सैकड़ों दुकाने जलकर हुई खाक, मौके पर राहत एवं बचाव दल
बिहार से भीषण आग की खबर सामने आई है। कटिहार जिले के कुर्सेला बाजार हाट में रविवार शाम को यह घटना हुई थी। जिसमें करीब 200 दुकाने आग की चपेट में आ गई है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से भीषण आग की खबर सामने आई है। कटिहार जिले के कुर्सेला बाजार हाट में रविवार शाम को यह घटना हुई थी। जिसमें करीब 200 दुकाने आग की चपेट में आ गई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि इस भयंकर आग की वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

यह घटना कुर्सेला थाना इलाके के दुर्गा मंदिर का बताया जा रहा है, जहां पर शनिवार करीब शाम 7.35 बजे आग लग गई थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव की दमकल गाड़िया मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यह आग इतनी भयंकर फैल गई है कि हटिया का नामों निशान नहीं रहेगा।

दुकानों को बचाने की मशक्कत

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए थे। कई लोग अपनी दुकार को बचान के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए दिखाई दिए, जबकि जिन लोगों की दुकाने आग की चपेट में आ गई थी। वे हताश होकर बैठ गए थे।

यह भी जानकारी सामने आई है कि इस आगजनी में करोड़ों रूपए मूल्य की संपत्ति को नुकासान पहुंचा है। सैकड़ों से ज्याद दुकाने पूरी तरह से जलकर राख बन गई है। आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इलाके में तेजी से फैल रही आग

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आग लगातार इलाके में फैलती है जा रही थी, इस वजह से आसपास की दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं अफरा-तफरी के बीच हर कोई इंसान अपनी जान को बचान के लिए भाग रहा था। फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन, थाना अध्यक्ष एवं अंचल पदाधिकारी भी मौजूद है।

प्रशासन की निगरानी में लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Created On :   16 Feb 2026 12:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story