Jagannath Rath Yatra Stampede: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 50 श्रद्धालु घायल

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 50 श्रद्धालु घायल
  • पुरी में बड़ा हादसा
  • रथयात्रा के दौरा मची भगदड़
  • व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओडिश के पुरी में एक बड़ा हादसा हुआ है। जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। बताया जा रहा है कि श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार (29 जून) सुबह 4:30 बजे हुआ।

कैसे मची भगदड़

यह हादसा तब हुआ जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और देवी सुभद्रा के रथ श्री गंडिचा मंदिर से गुजर रहे थे। भगवान के दर्शन के लिए भारी संख्या में भीड़ आई हुई थी। तीनों रथ के करीब पहुंचते ही बहुत से श्रद्धालु भगवान को देखने के लिए जुटे। भीड़ इतनी थी कि कई लोग गिर गए और हादसा हो गया। पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा पूरे भारत में सबसे ज्यादा भव्य होती है। यहां लाखों की संख्या में भीड़ भगवान के दर्शन और आशीर्वाद पाने उमड़ती है।

शख्स ने सुनाई आपबीती

भगदड़ में अपनी पत्नी को खोने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि जब यह घटना हुई, तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की, न ही अग्निशमन अधिकारियों ने, न ही बचाव दल ने, न ही अस्पताल की टीम ने। यह एक दयनीय घटना है जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता।

व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल

पुरी निवासी स्वाधीन कुमार पंडा ने कहा कि मैं कल रात 2-3 बजे तक मंदिर के पास ही था, लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं थी। VIP के लिए नया रास्ता बनाया गया था, और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने के लिए कहा गया था। लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, जिससे भीड़ बढ़ गई। यातायात व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, क्योंकि कई अनधिकृत पास वाले वाहन मंदिर के पास आ गए। प्रशासन ने भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या निकास द्वार की थी। रथ यात्रा के दिन भी कई लोगों की मृत्यु हुई, लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया और कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। आज तीन लोगों की मृत्यु हुई है - 2 महिलाएं, एक पुरुष। इसके लिए ओडिशा प्रशासन जिम्मेदार है। रात में वहाँ कोई पुलिस, प्रशासन नहीं था।

Created On :   29 Jun 2025 9:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story