Kolkata Law College Case: कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी मंत्री सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिया, कहा- 'ये लोकतंत्र का चेहरा..'

कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी मंत्री सुकांत मजूमदार को हिरासत में लिया, कहा- ये लोकतंत्र का चेहरा..
  • पश्चिम बंगाल के साउथ कोलकाता में हुए गैंगरेप की घटना के खिलाफ प्रदर्शन
  • प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में
  • सुकांत मजूमदार का बयान आया सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। इसके खिलाफ ही बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मजूमदार का कहना है कि, ये पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। मजूमदार ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया गया है। पुलिस ने आज मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष को लिया हिरासत में

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 25 जून की शाम को कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद ही केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल की पुलिस की तरफ से हिरासत में ले लिया गया था। उन्होंने कहा, "यह पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का चेहरा है। ममता बनर्जी ने राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।"

तीनों आरोपियों हैं पुलिस हिरासत में

तीनों आरोपियों को गुरुवार को अलीपुर कोर्ट के सामने खड़ा किया गया था। पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत की तरफ से सिर्फ मंगलवार तक ही पुलिस कस्टडी मिली है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल, एसएसडी की देखरेख में 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस की तरफ से नामित तीन आरोपियों, मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Created On :   28 Jun 2025 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story