Kolkata Puja Pandal Incident: कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत, 45 से ज्यादा घायल, रविवार को अमित शाह करेंगे मुलाकात

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत, 45 से ज्यादा घायल, रविवार को अमित शाह करेंगे मुलाकात
पं. बंगाल की राजधानी कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 से ज्यादा घायल हो गए।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पं. बंगाल की राजधानी कोलकाता में चोरबागान के दुर्गा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मृतकों के आंकड़े में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, घायलों की संख्या 45 से ज्यादा बताई जा रही है।

सामने आई वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7:40 बजे अचानक बारिश होने लगी थी, जिससे बचने के लिए कई श्रद्धालु पंडाल के अंदर रुके थे। इस दौरान वहां मौजूद और दर्शकों ने अंदर जाने की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की हुई। भीड़ का दबाव बढ़ने से पंडाल का एक हिस्सा गिर गया। उसके बाद वहां मौजूद लोग भागने लगे जिससे यह बड़ी घटना हो गई। पंडाल के अंदर सीमित लोगों की व्यवस्था की गई थी लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोग अंदर घुसने लगे थे।

हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और प्रवेश रोक दिया गया है। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है, जिस पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

अस्पताल पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी

सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घायलों को पंडाल से सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

हादसे पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति में लोगों के कुचले जाने की घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ हों। इस मुश्किल समय में घायलों के परिवारों को हिम्मत और ताकत देने की प्रार्थना भी करती हूं।'

यह भी पढ़े -बिहार दर्दनाक नाव हादसे में 13 मासूमों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा , परिजनों की चीख पुकार सुनकर डीएम के आए आंसू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (18 अक्टूबर) को अस्पतालों में घायलों से मिलने जाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। इसके अलावा शाह ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बात की है।

Created On :   17 Oct 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story