Kolkata Puja Pandal Incident: कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, एक्स पर किया पोस्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता में शनिवार रात को चोर बागान के पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। इस पर अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस भगदड़ की घटना के बारे में जानकर बहुत हैरानी और दुख हुआ है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें।
Created On :   17 Oct 2026 10:41 PM IST
Next Story












