Delhi News: दिल्ली में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हिरासत में 34 वर्षीय आरोपी, पुलिस चौकी के बाहर लोगों ने किया हंगामा

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हिरासत में 34 वर्षीय आरोपी, पुलिस चौकी के बाहर लोगों ने किया हंगामा
दिल्ली से दिल को झकझोर करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से दिल को झकझोर करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में एक सात साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना के कारण इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर पुलिस चौकी का घेराव कर लिया।

इन धाराओं में FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है।

पुलिस ने मामले पर दी प्रतिक्रिया

पुलिस के मुताबिक, यह केस देशबंधु गुप्ता रोड थाने के तहत आने वाली शिदीपुरा पुलिस चौकी का है। सोमवार (21 सितंबर) को शाम करीब 6.30 बजे कुछ स्थानीय लोग सात साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे थे। वे लोग अपने साथ आरोपी को भी पकड़कर लाए थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के तौर पर बताई है, जो दिल्ली के किशनगंज क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि आरोपी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए किशनगंज इलाके में पकड़ा गया था। जिसके बाद लोग उसे पकड़कर स्थानीय पुलिस चौकी के पास ले गए। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इलाके में तनाव का माहौल

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया।

Created On :   21 Sept 2026 10:22 PM IST

Tags

Next Story