MP IPS Association News: छात्रों की गूंज में मंच विवाद पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज

छात्रों की गूंज में मंच विवाद पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज
इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस पर अब मध्य प्रदेश IPS एसोसिएशन ने नाराजगी दर्ज कराई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस पर अब मध्य प्रदेश IPS एसोसिएशन ने नाराजगी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान पंडाल में अत्यधिक भीड़ की वजह से व्यवस्था प्रभावित हुई थी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की व्यवस्था का दायित्व इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त नरेंद्र रावत को सौंपा गया था।

इस मामले में IPS एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें बताया गया है कि इंदौर में 19 सितंबर, 2026 को सांसद राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता को लेकर भी बयान दिया है।

एसोसिएशन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया को एक बयान दिया था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों के प्रति अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस मामले में कड़े शब्दों में आलोचना की है।

Created On :   21 Sept 2026 11:35 PM IST

Tags

Next Story