ASEAN Summit 2025: 'साथ आगे बढ़ने के लिए भारत प्रतिबद्ध ', आसियान समिट में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज (रविवार) से 47वें आसियान समिट की शुरुआत हो गई है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने समिट को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे आसियान परिवार से जुड़ने का मौका मिला है। ये भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का सबसे प्रमुख भाग है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों के बीच सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और समृद्धि के लिए बेहद अहम है।
'आसियान और भारत ग्लोबल साउथ के सारथी'
भारतीय पीएम ने कहा कि आसियान और भारत ग्लोबल साउथ के सारथी हैं। दोनों की साझेदारी केवल आर्थिक व रणनीतिक नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ की आवाज और नेतृत्व का प्रतीक है। भारत हर संकट और आपदा के समय अपने आसियान मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी ने अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ की सराहना की, स्वच्छता दीदी बोलीं, 'जरूरतमंदों को मिल रहा पेटभर खाना'
उन्होंने आगे कहा, 'अनिश्चितताओं के इस दौर में भी भारत-आसियान क्रम्प्रिहेन्सिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप में सतत प्रगति हुई है। हमारी ये मजबूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का सशक्त आधार बनकर उभर रही है। इस वर्ष आसियान समिट की थीम है- इनक्लूसिविलिटी एंड सस्टेनिबिलिटी। ये थीम हमारे साझा प्रयासों में स्पष्ट दिखती है। चाहे वो डिजिटल इन्क्लूजन हो या फिर मौजूद वैश्विक चुनौतियों के बीच फूड सिक्योरिटी और रिजिलियन्ट सप्लाई चेन सुनिश्चित करना हो। भारत इन प्राथमिकताओं का पूर्ण समर्थन करता है और इस दिशा में साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।'
बता दें कि आसियान समिट दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों का एक मंच है। ईस्ट तिमोर के रूप में इस सदस्य देशों की संख्या 11 हो गई है। 47वें समिट में इस बार सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
Created On :   26 Oct 2025 5:03 PM IST












