कांग्रेस नेता का दावा: डिप्टी सीएम बनने भाजपा में शामिल हुए थे अशोक चव्हाण, राज्यसभा भेजकर प्रदेश की राजनीति से किया गया बाहर

डिप्टी सीएम बनने भाजपा में शामिल हुए थे अशोक चव्हाण, राज्यसभा भेजकर प्रदेश की राजनीति से किया गया बाहर
  • कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का दावा
  • डिप्टी सीएम बनने भाजपा में शामिल हुए थे अशोक चव्हाण
  • अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने से इंकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण बीते दिनों कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गया। इस दल बदल प्रक्रिया पर अब कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का रिएक्शन आया है। उन्होंने दावा किया है कि अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के इरादे से दल बदला था लेकिन, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा भेजकर उन्हें प्रदेश राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया। फिलहाल महाराष्ट्र में दो उप मुख्यमंत्री हैं, जिनमें एक नाम भाजपा के देवेंद्र फडणवीस का है तो दूसरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार हैं।

'उपमुख्यमंत्री का पद चाहते थे अशोक चह्वाण'

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि उप मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए ही अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, "उनकी बातचीत पिछले कई दिनों से चल रही थी। वह मुख्यमंत्री पद और राज्य मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण विभाग चाहते थे, लेकिन इस मांग पर विरोध शुरू हो गया। अब उन्हें राज्य की राजनीति से बाहर भेज दिया गया है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"

कांग्रेस का कोई अन्य विधायक संपर्क में नहीं

पृथ्वीराज चव्हाण ने अन्य कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने की खबरों पर भी विराम लगाया। उन्होंने किसी अन्य विधायक के भाजपा के संपर्क में होने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। आपको बता दें कि अशोक चव्हाण के पीछे-पीछे कांग्रेस के कई अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने की काफी चर्चा थी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्सभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर अशोक चव्हाण को उम्मीदवार घोषित कर दिया। हालांकि, इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने की भी चर्चा थी।

Created On :   15 Feb 2024 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story